Mamta Banerjee: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ममता का भाजपा पर निशाना, कहा-माता सीता को लेकर क्यों....

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Jan 2024 09:34:04 AM
Mamta Banerjee: After the consecration of Ram Lalla, CM Mamta targeted BJP, said- Why regarding Mother Sita....

इंटरनेट डेस्क। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लंबे समय से अलग अलग तरह की चर्चाएं चल रही थी। इसी बीच सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई। सीएम ममता ने इस दिन कोलकाता में सद्भाव रैली निकाली।

ममता ने इस रैली के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा। सीएम ममता ने यह भी आरोप लगाया कि वे भगवान राम की बात करते है लेकिन देवी सीता की बात नहीं करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आप महिला विरोधी हैं?

मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपनी रैली के लिए सभी धर्मों के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया था। सीएम ममता ने कहा कि वह चुनाव से पहले धर्म का राजनीतिकरण करने में विश्वास नहीं करती हैं।

pc- sudarshannews.in

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.