PM Modi: राज्यसभा में भी पास हुए तीनों क्रिमिनल लॉ बिल, पीएम ने बताया ऐतिहासिक क्षण

Samachar Jagat | Friday, 22 Dec 2023 08:42:10 AM
PM Modi: All three criminal law bills passed in Rajya Sabha also, PM called it a historic moment

इंटरनेट डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने सबसे बड़ा काम तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल पास करवाकर किया है। बता दें की भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा से भी पास हो गए हैं।

अब इन बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, जहां से पास होने के बाद अब ये तीनों कानून बन जाएंगे। वहीं तीनों बिलों के पास होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये विधेयक औपनिवेशिक युग के कानूनों के अंत का प्रतीक हैं। अब सार्वजनिक सेवा और कल्याण पर केन्द्रित कानूनों से एक नए युग की शुरुआत होती है।

मोदी ने कहा इनके माध्यम से हमने देशद्रोह की पुरानी हो चुकी धाराओं को भी अलविदा कह दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का पारित होना हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.