Rajasthan: मालवीय के पार्टी छोड़ते ही 'पायलट' का नाम लेकर लोकेश शर्मा ने 'गहलोत' पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Feb 2024 09:34:02 AM
Rajasthan: As soon as Malviya left the party, Lokesh Sharma targeted 'Gehlot' by taking the name of 'Pilot'.

इंटरनट डेस्क। कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय अब भाजपा के हो गए है। उनके पार्टी छोड़कर जाने के साथ ही अशोक गहलोत के खास और उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने भी अब गहलोत पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चली सियासी जंग की ओर इशारा करते हुए कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा कि जिन्हें गद्दार कहा वे तो पार्टी के साथ खड़े हैं और जो सबसे ज्यादा नजदीकी थी, उन्होंने आज पाला बदल लिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया। लोकेश ने लिखा जिनको निकम्मा-नकारा, गद्दार कहा वो आज भी मजबूती से कांग्रेस के साथ खड़े हैं। वहीं जो खासमखास बताए जाते थे वो आज पाला बदल चुके हैं। लोकेश ने आगे लिखा कि राजनीति में जो जताया जाए वो होता नहीं, जो वास्तव में होता है वो दिखता नहीं है। 

बता दें की जुलाई 2020 में जब सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 विधायक राजस्थान छोड़कर मानेसर चले गए थे। उन दिनों गहलोत ने पायलट के लिए नकारा, निकम्मा और गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्हीं के शब्दों को इस्तेमाल करते हुए लोकेश शर्मा ने पूर्व सीएम पर निशाना साधा है।

pc- Mint

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.