Rajasthan: लोकसभा चुनावों में एक बार फिर BJP ने जताया इन नेताओं पर भरोसा, दे दिए टिकट

Samachar Jagat | Monday, 04 Mar 2024 08:38:34 AM
Rajasthan: BJP once again expressed confidence in these leaders in the Lok Sabha elections, gave them tickets

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए आचार संहिता लगने से पहले अपनी पहली 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजस्थान के 15 उम्मीदवारों के नाम भी है। जिनमें कुछ नए तो कुछ पुरानों पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। ऐसे में जानेंगे की पार्टी ने किन नेताओं पर भरोसा जताया है। 

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें ही राजस्थान के भी उम्मीदवारों के नाम शामिल है। 

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार  
1. बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2. चूरू- देवेंद्र झाझड़िया
3. सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4. अलवर- भूपेंद्र यादव
5. भरतपुर- रामस्वरुप कोली
6. नागौर- ज्योति मिर्धा
7. पाली- पीपी चौधरी
8. जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
9. बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10. जालौर- रुपाराम चौधरी
11. उदयपुर- मन्नालाल रावत
12. बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
13. चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14. कोटा- ओम बिरला
15. झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

PC- AAJ TAK

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.