Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत की सालाना आय में हुआ इजाफा, 20 हजार है नकद, नहीं है कोई कार

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Nov 2023 08:44:03 AM
Rajasthan Elections 2023: CM Gehlot's annual income increased, Rs 20 thousand in cash, no car

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत ने अपना नामंकन दाखिल कर लिया है। बता दें की पार्टी ने उन्हें सरदारपुरा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वैसे सीएम अशोक गहलोत हमेशा इसी सीट से चुनाव लड़ते आए है। वहीं सीएम ने अपने नामांकन में जो एफिडेविट दिया है उसमें संपत्ति, सालाना आय, बैंक खाते में जमा पैसे की पूरी जानकारी दी है। 

बता दें की सीएम अशोक गहलोत ने एफिडेविट दिया है उसके अनुसार उनकी सालाना आय में इजाफा हुआ है। साल 2018 चुनाव में दाखिल एफिडेविट के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के पास 6.53 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। सीएम अशोक गहलोत की सालाना आय की बात करें तो एफिडेविट के मुताबिक साल 2022-23 में सीएम अशोक गहलोत की आय 25 लाख 74 हजार रुपए है। साल 2018-19 में उनकी आय 20.88 लाख रुपए थी।

वहीं सीएम अशोक गहलोत के पास मात्र 20 हजार रुपए नगद है। पत्नी सुनीता गहलोत के पास महज 10 हजार रुपए नकद है। सीएम अशोक गहलोत के हलफनामे के मुताबिक उनके बैंक खाते में 1.93 करोड़ रुपए जमा है। उनकी पत्नी के नाम पर बैंक में 65 लाख रुपए जमा है। सीएम अशोक गहलोत की पत्नी के पास 23.75 ग्राम तोला सोना, 900 ग्राम चांदी है। सोने की कीमत 11 लाख रुपए और चांदी की कीमत 40 हजार रुपए है। साथ ही उनके पास किसी भी तरह की कोई कार नहीं है।   

pc- one india hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.