Rajasthan Elections 2023: चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की फिसली जबान, राहुल गांधी को बता दिया देश के लिए....

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 09:19:40 AM
Rajasthan Elections 2023: Congress President Kharge's tongue slipped during the election meeting, told Rahul Gandhi that for the country...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए इस समय लगातार पार्टियों के बड़े नेता प्रचार प्रसार करने में लगे हुए है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे भी चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है। ऐसे में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खरगे एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए खऱगे कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं का नाम गिना रहे थे, जिन्होंने देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी। इसी दौरान उनकी जबान फिसल गई और उस फिसली जबान में राहुल गांधी का नाम भी निकल गया। कांग्रेस अध्यक्ष इसके पहले भाजपा को निशाने पर  ले रहे थे।

उसके बाद उन्हांेने कहा हम तो देश सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। कांग्रेस देशसेवा में लगी हुई है। इंदिरा गांधी जैसी महान नेता ने जान कुर्बान कर दी। राहुल गांधी जैसे महान नेता ने अपनी जान देश की एकता के लिए दे दी। जब उन्हें इस बात के लिए किसी कर्यकर्ता ने टोका तो उन्होंने अपनी भूल में सुधार किया। उसके बाद उन्हाेंने राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी का नाम लिया।

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.