Rajasthan Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट के साथ ही शुुरू हुआ विवाद, टिकट कटने वाले उम्मीदवारों के निशाने पर सीपी जोशी

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 08:12:29 AM
Rajasthan Elections 2023: Controversy started with the second list of BJP, CP Joshi on target of candidates who were denied tickets.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की दूसरी लिस्ट आ चुकी है और उसके साथ भी विवाद शुरू हो गया है। पहली लिस्ट का विवाद थमा ही नहीं था की दूसरी लिस्ट ने भी भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें की चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कट गया है और उसके बाद से ही वो नाराज है। 

नाराजगी के बीच ही आक्या ने सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर जमकर हमला बोला। चन्द्रभान सिंह आक्या सिंह की नाराजगी के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, भाजपा में कोई एक व्यक्ति नहीं सामूहिक निर्णय होते हैं। सामूहिकता से सारे निर्णय हुए। मैं कह सकता जिस प्रकार की सूची आई, लोगों में उत्साह और भाजपा के प्रति विश्वास है। 

वहीं दूसरी सूची में रिपीट हुए चेहरे को लेकर सीपी जोशी ने कहा की पार्लियामेंट्री बोर्ड ने नाम तय किए हैं। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय पर लगे सीपी जोशी के पोस्टर को भी फाड़ दिया गया। आक्या ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ से सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनसे पुरानी दुश्मनी रखते हैं इसलिए उनका टिकट काटा गया है।

pc- nabp news
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.