Rajasthan: अब इस लिस्ट में भी नहीं आया वसुंधरा राजे का नाम, भाजपा ने जारी की सूची

Hanuman | Wednesday, 27 Mar 2024 02:37:50 PM
Rajasthan: Now Vasundhara Raje's name does not appear in this list, BJP released the list

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम को जगह दी गई है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी गई है। राजस्थान के भाजपा के केवल एक नेता को मध्यप्रदेश के स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस सूची में राजस्थान से केवल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ही जगह दी गई है। 

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इन स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा, देवेंद फडऩवीस आदि दिग्गजों के नाम शामिल है। गौरतलब है कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाए जाने के बाद से ही वसुंधरा राजे की पार्टी की सक्रिय भूमिका कम ही रही है। 

PC:  deccanherald



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.