Rajasthan: राहुल गांधी आज आएंगे धौलपुर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हाेंगे शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 02 Mar 2024 09:29:15 AM
Rajasthan: Rahul Gandhi will come to Dholpur today, will participate in Bharat Jodo Nyay Yatra

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत से फिर होगी। बता दें की अभी यात्रा धौलपुर में हैं और पांच दिन के विश्राम के बाद आज फिर से शुरू होगी। बता दें की यात्रा पिछले रविवार 25 फरवरी की शाम को राजस्थान की सीमा में प्रवेश की थी। जहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया था।

वहीं अब यात्रा की शुरूआत आज से फिर से होगी। राहुल गांधी 2 मार्च को धौलपुर से फिर से यात्रा को शुरू करेंगे। पांच दिन बाद 2 मार्च को राहुल गांधी दिल्ली से वापस धौलपुर जाएंगे। फिर वहां से यात्रा की रवानगी होगी। 2 मार्च को धौलपुर के राजाखेड़ा बाईपास से यह न्याय यात्रा मध्यप्रदेश  में प्रवेश करेगी। 

बता दें की इसके बाद यात्रा  6 मार्च को फिर से  राजस्थान में प्रवेश करेगी। तब तक यात्रा मध्य प्रदेश में रहेगी। 6 मार्च को राहुल अपनी यात्रा के साथ में बांसवाड़ा में प्रवेश करेंगे जहां अभी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां से बागीदौरा के कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय में कांग्रेस को हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.