Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने भजनलाल सरकार को क्यों बताया पर्ची सरकार? ये कारण आया अब सामने

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jan 2024 09:59:59 AM
Rajasthan: Why did Congress President Dotasara call Bhajanlal government a slip government, this reason has now come to the fore.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की सरकार बन चुकी है और लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस अब एक दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे है। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को पर्ची सरकार करार दिया है। उन्हाेंने कहा- केवल मैं ही नहीं, वरन उनके सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भी मंगलवार को इस बात को स्वीकार किया है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि नई भाजपा सरकार के पास राज्य के लिए कोई अधिकार नहीं है।

डोटासरा ने नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वह केवल दिल्ली से पारित कुछ पर्चियों से निर्देशित है और यहां राजस्थान में अब पर्ची सरकार है जो दिल्ली से आने वाली पर्ची के आधार पर काम कर रही र्है। 

pc- sj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.