Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकती है सोनिया गांधी

Samachar Jagat | Saturday, 30 Dec 2023 10:07:54 AM
Ram Mandir: Sonia Gandhi may attend the consecration ceremony of Ram Mandir

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए कई वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा रही सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि आमंत्रण के बाद ये खबरे थी की वो समारोह में शामिल नहीं होगी।

लेकिन अब पार्टी सूत्रों के हवाले से जो खबरे आ रही है वो ये है की राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं। जानकारी है की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सोनिया गांधी शामिल होने जा रही हैं। 

बता दें की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि,अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में कौन-कौन से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

pc- navbharat

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.