Sanjay Singh: सांसद संजय सिंह के लिए राह आसान नहीं, 27 अक्टूबर तक भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Samachar Jagat | Saturday, 14 Oct 2023 08:39:53 AM
Sanjay Singh: The path is not easy for MP Sanjay Singh, sent to judicial custody till 27th October

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के लिए अब राह आसान नहीं है। बता दें की कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिरासत पर सुनवाई के दौरान सिंह के शुगर पेशेंट होने के कारण दवाइयों के लिए अलग से एक एप्लिकेशन फाइल की गई है। 

बता दें की कोर्ट ने 10 अक्टूबर को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार संजय सिंह की ईडी की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब हिरासत का समय खत्म होने पर उन्हें शुक्रवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें अब 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। सिंह के वकील ने मुख्य जस्टिस की पीठ से तुरंत सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तारी का उचित आधार नहीं बताया है। बता दें की संजय सिंह को आवास पर कई घंटों की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.