Balochistan में हेलीकॉप्टर हादसे में पाक सेना के छह अधिकारियों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 26 Sep 2022 01:26:49 PM
Six Pak Army officers killed in helicopter crash in Balochistan

इस्लामाबाद |  दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलट समेट सेना के छह अधिकारियों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना की तरफ से कहा गया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। सेना ने कहा कि “दो पायलटों समेत हेलीकॉप्टर में सवार छह कर्मियों” की हादसे में मौत हो गई।

दुघटना क्यों हुई, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। यह दुर्घटना एक अगस्त को बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। तब पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित उसमें सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक, वह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.