Sonia Gandhi: राज्यसभा के लिए 14 फरवरी को नामांकन करेंगी सोनिया गांधी, राजस्थान या हिमाचल से हो सकती हैं एंट्री

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Feb 2024 12:44:38 PM
Sonia Gandhi: Sonia Gandhi will file nomination for Rajya Sabha on February 13, may enter from Rajasthan or Himachal.

इंटरनेट डेस्क। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान से पहले एक बड़ी खबर यह है की कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए बुधवार यानी के 14 फरवरी को नामांकन करेंगी। बता दें की इस समय सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद और उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। 

वैसे खबरें यह थी की पहले राज्यसभा के लिए ऑफर प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी इसके लिए तैयार हुई और अब वो  13 फरवरी को आवेदन कर सकती है। खबरों की माने तो सोनिया गांधी राजस्थान या फिर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकती हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं से साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर एक बैठक की थी। इसी दौरान ये भी चर्चा की गई कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा से सदन में भेजा जाए।

pc- ndtv raj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.