UP Accident: उत्तर प्रदेश में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

varsha | Thursday, 18 May 2023 03:59:15 PM
UP Accident: Two people riding a motorcycle died after being hit by an unknown vehicle in Uttar Pradesh

बदायूं (उप्र)। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में नयी सड़क पर स्थित गांव हथनी भूड़ के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि गांव बजरमैरी निवासी नारायण (28) अपने चचेरे भाई अमरपाल (26) के साथ बेटी के नामकरण के लिए बाजार से सामान खरीदने गए थे। बाजार से देर रात लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी।उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Pc:Hari Bhoomi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.