Weather Update: सितंबर में भी नहीं होगी राजस्थान में बारिश, करना होगा लंबा इंतजार

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Aug 2023 07:53:57 AM
Weather Update: There will be no rain in Rajasthan even in September, will have to wait a long time

इंटरनेट डेस्क। मानसून की बेरूखी राजस्थान में जारी है, अगस्त का पूरा महीना समाप्त होने को है और हालात ऐसे है की कुछ एक जिलों को छोड़ दे तो पूरे राजस्थान में बारिश नहीं हुई है। मानसून की बेरुखी से आमजन की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। फसलों को नुकसान हो रहा है और साथ में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

बढ़ते तापमान के कारण ही उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और तापमान कई जिलों में 38 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 10 दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

इसी के साथ अगले 10 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ लाइन इस महीने सामान्य से उत्तर दिशा, हिमालय की ओर शिफ्ट हुई है। जिसके कारण हिमालय रीजन में सामान्य से अधिक बरसात हो रही है।

pc- aaj  tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.