Sports: लाहिड़ी लिव गोल्फ में 28वें स्थान पर

Samachar Jagat | Saturday, 17 Sep 2022 02:11:14 PM
28th in Lahiri Live Golf

शिकागो |  भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने फ्लू से उबरने के बाद लिव गोल्फ इनविटेशनल शिकागो के पहले दौर में पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। लाहिड़ी पर बीमारी का असर दिखा और उन्होंने कुछ अच्छे मौके गंवाए। वह थाईलैंड के फचारा खोंगवाटमी, ऑस्ट्रेलिया के वेड ओरम्सबी और अमेरिका के सिहवान किम के साथ बराबरी पर हैं। इस बीच डस्टिन जॉनसन ने 18 में से नौ होल में बर्डी बनाई और इस दौरान कोई बोगी नहीं की। वह नौ अंडर 63 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के ओपन चैंपियन कैमरन स्मिथ से तीन शॉट आगे हैं। स्मिथ ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.