Rajasthan weather alert: अब जारी हुआ है ये नया अलर्ट, पांच दिनों तक ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम

Samachar Jagat | Saturday, 27 Apr 2024 08:36:44 AM
Rajasthan weather alert: Now this new alert has been issued, the weather will remain like this in the state for five days

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में शुक्रवार को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दिन प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला है। वहीं बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग की और से अब प्रदेश के मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने की ओर से आज से आगामी 4 से 5 दिन तक प्रदेश के सभी जिलों में आंधी चलने या बारिश होने की कोई आंशका नहीं जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

देश के इन राज्यों में चल सकती है लू
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इससे पहले 28-30 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट आंधी/बिजली और भारी बारिश के साथ बारिश होने आशंका जताई थी। विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई है। 

दिल्ली में चल सकती हैं तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया। यहां पर 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां पर आज हल्की बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
वहीं बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के पटपडिय़ा के नजदीक भुजर घाटे पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

PC: india.com

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.