Health Tips : घी में कभी भी नहीं मिलाएं ये चीजें वरना पड़ेगा बहुत महंगा...

Trainee | Saturday, 31 May 2025 11:49:48 PM
Health Tips: Never mix these things in ghee, otherwise it will cost you a lot

इंटरनेट डेस्क। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई महीने में यह सही भी है क्योंकि घी में सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को विकसित करने में सहायक होते हैं। सामान्य तौर पर लोग अक्सर घी को दाल रोटी खिचड़ी और चावल के साथ खाना पसंद करते हैं या फिर कुछ खास व्यंजनों में घी का खुले तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों के साथ घी को नहीं खाना चाहिए नहीं तो इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं...

शहद और चाय कॉफी 

आपको बता दें कि शहर और घी दोनों शरीर के लिए अच्छा माना गया है लेकिन आयुर्वेद में दोनों को एक साथ लेने के लिए सख्त मना किया गया है। ठीक इसी तरह चाय और कॉफी के साथ घी लेने पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव शरीर में देखने को मिलता है और डाइजेशन में गड़बड़ी हो जाती है। 

मछली 

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है तो अक्सर मीट में आपको घी डालकर खाना पसंद होगा लेकिन मछली के साथ ऐसा कभी नहीं करें क्योंकि ऐसा करने से आपको डाइजेशन के साथ स्किन प्रॉब्लम से भी जूझना पड़ सकता है। 


दही और मूली 

घी का सेवन दही के साथ भी नहीं किया जाना चाहिए दोनों बने हुए दूध से ही होते हैं लेकिन दोनों एक दूसरे के बिल्कुल ऑपोजिट होते हैं। ऐसा माना जाता है की दही के साथ घी खाने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही मूली के साथ भी है क्योंकि मूली के साथ घी खाना आपका डाइजेशन को नुकसान पहुंचा सकता है। 

PC :  aajtak 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.