- SHARE
-
खेल डेस्क। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (49 बॉल पर 81 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया। इसके साथ ही इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना सकी। इस पारी से वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट (किसी भी फॉर्मेट) में 2 बार अर्धशतक लगाया है। इससे पहले क्रिकेट के इतिहास में इतनी कम उम्र में कोई भी बल्लेबाज दो अर्धशतक नहीं लगा सका था। वैभव सूर्यवंशी ने महज 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इससे पहले वह टी-20 क्रिकेट में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
केवल 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वह 19 रन से शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 लंबे छक्के जड़े। तीसरे मैच में उनका स्ट्राइक रेट 165.35 का रहा। वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब मिले।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें