- SHARE
-
खेल डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। राजा मुथुपंडी ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार वापसी करते हुए वेटलिफ्टिंग (65 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक अपने नाम किया। ये इस स्पर्धा में देश का चौथा मेडल था, जिससे भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा।
खबरों के अनुसार, 26 साल के राजा मुथुपंडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन (स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मोहम्मद ने रिकॉर्ड 299 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। राजा मुथुपंडी का साल 2019 में कोहनी की गंभीर चोट के कारण कॅरियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था और इसी वजह से वह 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब राजा मुथुपंडी ने रजत पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार वापसी की।
राजा मुथुपंडी ने ने इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल 299 किलोग्राम वजन उठाकर अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। अब 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में भारत 1 गोल्ड, दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
चौथे दिन भारत के लिए इन्होंने जीते पदक
चौथे दिन देश के लिए तीन पदक आए। मुथुपंडी से पहले ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं चनंबम ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उनसे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दिन पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर बना हुआ है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें