- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर कुछ एआई जनरेटेड फोटोज शेयर की हैं।
इनमें ईरान के तेल संकट और सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर शेयर की गई फोटो में साफ तौर पर एक ईरानी तेल टैंकर पर कब्जा करने और ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र 'खार्क द्वीप' पर फाइटर जेट्स द्वारा बमबारी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक फोटो में खुद ट्रंप अमेरिकी झंडे वाले एक टैंकर पर सवार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन पोस्ट में ये जानकारी नहीं दी गई है कि ये असली घटनाएं हैं या सिर्फ कल्पना।
ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के चलते अमेरिका के पास हथियारों और एयर डिफेंस मिसाइलों का स्टॉक कम होने के दावे को ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विश्व में किसी भी देश से कहीं ज्यादा हथियार और गोला-बारूद हैं और जितनी हमें जरूरत है, उससे भी ज्यादा स्टॉक मौजूद है।
ट्रंप ने पूरी तरह से इसे गलत करार दिया
आपको बात दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब इससे पहले एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने व्हाइट हाउस को अमेरिकी एयर डिफेंस इंटरसेप्टर के कम होने की जानकारी दी थी। अब ट्रंप ने पूरी तरह से इसे गलत करार दिया है।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें