इंटरनेट डेस्क। खेल के दम पर भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेटर के रूप में दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती आज के समय में दुनिया के सबसे बहतरीन टेस्ट क्रिकेटरों में होती है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे सिडनी टेस्ट में उनके पास छह हजार रन पूरे करने का मौका होगा।

आज हम चेतेश्वर पुजारा की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं। पुजारा की कुल संपत्ति 2 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 15 करोड़ भारतीय रुपए है। उनकी अधिकांश आय और कुल संपत्ति क्रिकेट के माध्यम से ही आई है। अनुमान है कि चेतेश्वर पुजारा की कुल संपत्ति पिछले वर्षों में 25 प्रतिशत बढ़ी है।

चेतेश्वर पुजारा के पास गुजरात में एक लक्जरी डिजाइनर घर है, जिसे उन्होंने वर्ष 2013 में खरीदा था। उनके घर का वर्तमान मूल्य 4 करोड़ रुपए हैं। चेतेश्वर पुजारा का कार कलेक्शन काफी छोटा है। चेतेश्वर पुजारा दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारों के मालिक हैं। चेतेश्वर पुजारा के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में ऑडी और फोर्ड शामिल हैं।