- SHARE
-
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के खेल के चर्चे तो हर जगह हैं ही वहीं घर और फील्ड पर उनके व्यवहार को लेकर भी कई लोग लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। अब पूर्व बीसीसीआई चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने भी विराट कोहली के क्रिकेट की पिच से बाहर के व्यवहार के बारे में खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि फील्ड पर जितना खेल को लेकर वे आक्रोश में दिखते हैं उतना ही वो फिल्ड के बाहर नरम दिल के हैं। सरनदीप सिंह का कहना है कि विराट के पास सब कुछ होने के बावजूव वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। दरअसल सरनदीप ने एक इंटरव्यू में विराट के बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के मुंबई के घर में कोई नौकर नहीं है।
मतलब खाने से लेकर साफ-सफाई और बाकी अन्य चीज़ो का ख्याल वो दोनों खुद रखते हैं। उन्होंने बताया कि, अगर कोई उनके घर जाता है तो विराट और उनकी पत्नी खुद अपने हाथों से खाने को परोसते हैं और अपने गेस्ट का ख्याल खुद रखते हैं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है?