- SHARE
-
खेल डेस्क। अब एक और भारतीय क्रिकटर विवाह बंधन में बंध गया है। यह क्रिकेटर साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में शतकीय पारी खेल चुका जयंत यादव है।
जयंत यादव ने भारतीय टीम की ओर से नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में 104 रन की शतकीय पारी खेली थी। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव ने अपनी गर्लफे्रंड दिशा चावला के साथ विवाह किया।
जयंत यादव ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विवाह की फोटो शेयर की है। स्पिन गेंदबाज जयंत यादव भारतीय टीम की ओर से 4 टेस्ट और एक वनडे मैच में खेल चुके हैं।
14 आईपीएल मैचों में भी खेल चुके जयंत यादव को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। क्रिकेटर जयंत यादव और दिशा चावला ने वर्ष 2019 में आपस में सगाई की थी।