INDVSENG: रोहित शर्मा ने तोड़ा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का ये रिकॉर्ड, शामिल हुए इस क्लब में

Samachar Jagat | Friday, 16 Feb 2024 12:15:26 PM
INDVSENG: Rohit Sharma broke this record of former captain Mahendra Singh, joined this club

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की पारी खेली है और इस पारी के साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 131 रन की पारी में रोहित शर्मा ने 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं।

तीसरे टेस्ट में पहला छक्का लगाते हुए ही रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी को पीछे छोड़ दिया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट कॅरियर में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा के अब टेस्ट क्रिकेट में 81 छक्के हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय रिकॉर्ड पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 104 टेस्ट पारियों में कुल 91 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 69 छक्के लगाए हैं। 

PC- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.