- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली द्वारा राजनीति रूप में नई पारी लेकर अक्सर ही चर्चा होती रहती है। हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 77 प्रतिशत लोगों की इच्छा है कि सौरव गांगुली को राजनीति में आना चाहिए। इस बात का खुलासा एबीपी न्यूज-सीएनएक्स के सर्वे में हुआ है।
इस सर्वे के अनुसार प्रदेश के 76.53 प्रतिशत लोगों ने सौरव गांगुली के राजनीति में आने की वकालत की है। कुछ लोग तो सौरव गांगुली को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी देखना चाहते हैं। एबीपी न्यूज-सीएनएक्स के सर्वे अनुसार, 12.72 प्रतिशत लोगों की इच्छा है आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सौरव गांगुली मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद अभी भी ममता बनर्जी ही है। इस मामले में गांगुली तीसरे स्थान पर हैं।