NZVSSA: केन विलियमसन ने 32वां टेस्ट शतक लगा रचा इतिहास, इन खिलाड़ियों को छोड़ दिया पीछे

Samachar Jagat | Friday, 16 Feb 2024 12:26:27 PM
NZVSSA: Kane Williamson created history by scoring 32nd test century, left these players behind

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ कर एक इतिहास रच दिया। बता दें की यह विलियमसन की 32वीं सेंचुरी है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन ने 32 टेस्ट शतक लगाने के लिए 172 पारियां खेली है। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम था, स्मिथ ने अपना 32वां टेस्ट शतक 174वीं पारी में लगाया था। वहीं केन विलियमसन की बात करें तो यह पिछले 7 टेस्ट में उनका 7वां शतक है।

बता दें की टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में अब विलियमसन का नाम शामिल हो गया है। विलियमसन के बाद 174 पारी में स्टीव स्मिथ ने 32 शतक लगाए है। वहीं 176 पारी में रिकी पोंटिंग ने 32 शतक लगाए है। 179 पारी में सचिन तेंदुलकर ने कारनामा किया है। 

PC- espncricinfo.com

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.