RCB पर आईपीएल से लगेगा एक साल का प्रतिबंध!

Hanuman | Tuesday, 10 Jun 2025 08:20:13 AM
RCB will be banned from IPL for one year!

खेल डेस्क। पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भारी पड़ गया है। आईपीएल 2025 जीतने के एक दिन बाद बेंगलुरू में जश्न मनाया गया। इस दौरान भगदड़ मचने से 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी वहीं कम से कम 33 लोग घायल भी हुए।  इस हादसे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को संकट में डाल दिया है।

इस हादसे के बाद आरसीबी के खिलाफ ही प्रतिबंध लगाने की बातें होनी लगी हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया में इस संबंध में दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अगर इस हादसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट की लापरवाही साबित हुई, तो टीम पर एक साल का प्रतिबंध लग सकता है। ऐसा होने पर आरसीबी आईपीएल के आगामी संस्करण से बाहर हो जाएगी। 

इस हादसे के बाद आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं केएससीए के दो अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा है। 

खबरों के अनुसार, ये बात भी सामने आई है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट की ओर से विक्ट्री परेड का ऐलान तो कर दिया, लेकिन इसके लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी कारण से पुलिस ने शायद इसकी इजाजत नहीं दी थी। 

आरसीबी ने फाइनल में पंजाब को हराया था
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी की जीत से पंजाब किंग्स का खिताब जीतने का सपना भी टूटा था। 

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.