Sport News : त्वेसा मलिक ने सोटोग्रांडे में कट हासिल किया

Samachar Jagat | Saturday, 20 Aug 2022 03:41:28 PM
Sport News :Tevesa Malik Gets the Cut at Sotogrande

सोटोग्रांडे (स्पेन) : भारत की त्वेसा मलिक दूसरे दौर के 17वें होल में बर्डी के साथ यहां अरामको टीम सीरीज सोटोग्रांडे गोल्फ टूर्नामेंट में कट हासिल करने में सफल रहीं।

त्वेसा का 11 होल के बाद कुल स्कोर चार ओवर था। उन्होंने 13वें होल में बर्डी की लेकिन अगले होल में फिर बोगी कर गईं। भारतीय गोल्फर अंतत: 17वें होल में बर्डी के साथ कट हासिल करने में सफल रहीं। दो दौर के बाद त्वेसा संयुक्त 52वें स्थान पर चल रही हैं। जेसिका कोर्डा ने लगातार दूसरे दौर में 68 के स्कोर से व्यक्तिगत खिताब की उम्मीद बरकरार रखी हैं। वह शीर्ष पर चल रही हैं। जेसिका की अगुआई में उनकी चार सदस्यीय टीम ने टीम खिताब जीता।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.