WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते है, पढ़े इस खबर में

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2023 12:35:16 PM
WPL 2023: Everything you want to know about the Women's Premier League, read in this news

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट का नया रोमांच कल से शुरू होने जा रहा है। यानी विमेंस प्रीमियर लीग की शुरूआत चार मार्च से होने जा रही है। कल से क्रिकेट स्टेडिय में लोगों को फटाफट क्रिकेट का आनंद मिलेगा। विमेंस प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन है। यह पहला सीजन 23 दिन से ज्यादा चलेगा।

इस सीजन में 5 टीमें 20 लीग और दो नॉकआउट मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार से होगी उससे पहले रंगारग कार्यक्रम होंगे जिसमें बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रिया और सिंगर परफॉर्म करेंगे। डीवाई पाटिल स्टेडियम में इसकी शुरूआत होगी।

पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। प्रतियोगिता के सभी 22 मैच मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम पर होंगे। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, और यूपी वॉरियर्ज टीम शामिल हैं।


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.