WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने नाम हुआ पहला खिताब, जाने- जीतने वाली टीम को मिली है कितनी प्राइज मनी

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2023 10:28:08 AM
WPL 2023: Mumbai Indians won the first title, know how much prize money the winning team has received

इंटरनेट डेस्क। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन समाप्त हो चुका है और उसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर इस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 131 रन बनाए। उसके जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस को कुछ झटके तो लगे लेकिन टीम ने स्कोर को चेस कर इस खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। आपकों बता दें की दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने इस लीग में कुल 345 रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम की है।

वहीं जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस को प्राइज मनी के तौर पर 6 करोड़ रुपए मिले है। साथ ही रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली है। वहीं ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाली मेग लैनिंग को 5 लाख रुपए मिले है। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.