महिला और उसके दोस्त का पीछा करने वाले व्यक्ति ने दोनों को गोली मारी

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 03:44:51 AM
Both the woman and her friend pursuing the person shot

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में सिरीफोर्ट के समीप एक महिला और उसके पुरूष मित्र को एक व्यक्ति ने कथित रूप से गोली मार दी जो कथित रूप से महिला का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके दोस्त को घायल करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना रात करीब पौने दस बजे घटी।

तीनों को एम्स ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक नोएडा के एक कॉलसेंटर में काम करने वाले काजल और जतिन सरकार एक पार्क के बाहर बतिया रहे थे, तभी आरोपी उनके पास पहुंचा और वह उनसे बहस करने लगा। बाद में उसने दोनों पर गोली चला दी। आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल का बेटा है और उसने अपने पिता के पिस्तौल से दोनों पर गोलियां चलाई।

पुलिस के अनुसार जतिन अपने दोस्त आलोक को लेकर महिला से मिलने गया था। आलोक घटनास्थल से भाग गया और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच चल रही है। जतिन और काजल को क्रमश पेट और छाती में गोलियां लगी है जबकि आरोपी ने खुद को सिर में गोली मारी। आरोपी पिछले कुछ समय से महिला का पीछा कर रहा था और उसे महिला पर जतिन से संबंध का संदेह था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.