Rajasthan Assembly Elections: मतदान के दिन सीएम गहलोत ने सीएम पद को लेकर बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Saturday, 25 Nov 2023 10:38:23 AM
Rajasthan Assembly Elections: On the day of voting, CM Gehlot said this big thing regarding the post of CM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज 199 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। खबरों के अनुसार, सुबह नौ बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं। खबरों के अनुसार, सुबह नौ बजे तक धौलपुर जिले में सर्वाधिक 12.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

राजधानी जयपुर में 9.90, चित्तौडग़ढ में 9. 27, दौसा में 8.9, जैसलमेर में 6.60 एवं डूंगरपुर जिले में 5.77 प्रतिशत मतदान नौ बजे तक हो चुका है।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने यहां तक बता दिया है कि कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

अशोक गहलोत ने कहा कि यह आलाकमान मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी तय करेंगे। अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी। 

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.