IPL 2024: ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने धोनी

Samachar Jagat | Monday, 29 Apr 2024 10:35:47 AM
IPL 2024: Dhoni became the first cricketer to achieve this big achievement

खेल डेस्क। ऋतुराज गायकवाड़ (98) की तूफानी पारी के बाद तुषार देशपांडे (चार विकेट) की कातिनाना गेंदबाजी के दम पर पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से शिकस्त दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच में पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद केवल 134 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। धोनी आईपीएल इतिहास में 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले क्रिकेट बन गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस आंकड़े से अभी बहुत ही पीछे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट के लिए 15 जीत का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2016 और 2017 में साइजिंग पुणे सुपर जाइंट का हिस्सा बने थे। 

संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जडेजा और रोहित
इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चेन्नई के ही स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा हैं, जिनकी मौजूदगी में टीम ने 133 जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी 133 जीत दर्ज कर चुके हैं। 

आईपीएल 2024 आउट नहीं हुए हैं धोनी
आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इस संस्करण में अभी तक धोनी को कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका है। उन्होंने अभी तक इस संस्करण की सात पारियों में  259.46 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। उनका हाई स्कोर 16 गेंदों में नाबाद 36 रन रहा है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.