आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 11:01:47 AM
troubled life by hanging himself from cash strapped farmers

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने शनिवार को यहां बताया कि कल रात ग्योडी गांव में 26 वर्षीय किसान राम मिलन ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के समय राम मिलन की पत्नी घर पर नहीं थी। गत तीन साल से वह बटाई पर खेती कर रहा था लेकिन फसल बर्बाद होने के कारण उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। उन्होंनेे बताया कि परिजनों का कहना है कि पैसे की तंगी के कारण वह तनाव में रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.