FilmFare Award 2017- दंगल ने मारी बाजी, पढ़िए पूरी लिस्ट

Samachar Jagat | Sunday, 15 Jan 2017 10:22:41 AM
FilmFare Award 2017, amir khan dangal got many awards

मुंबई। सबके दिलों पर राज़ कर चुकी फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस में तो ताबड़तोड़ कमाई करी ही हैं साथ ही 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी अपने खाते में कई अवार्ड हासिल कर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बन चुकी हैं। दंगल के साथ 2016 में आयी फिल्म नीरजा ने भी कई अवार्ड हासिल किये। 

हर बार सबको बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म का इंतज़ार होता हैं और इस बार बेस्ट एक्टर दंगल के सुपरस्टार आमिर खान के नाम हुआ वही बेस्ट film का अवार्ड भी दंगल ने हासिल किया। आलिया भट्ट को उड़ता पंजाब में बेहतरीन लीड में भूमिका निभाने के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल से नवाज गया। 

फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड में सितारों से सजी महफ़िल

'नीरजा' में नीरजा भनोत का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर को बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया.  

शनिवार की आधी रात तक मुंबई के एनएससीआई डोम में सितारों से भरे हिंदी सिनेमा के इस सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अवॉर्डस के बॉलीवुड के दिग्गजों का जमावड़ा था लेकिन अवॉर्ड के ख़त्म होने के बाद सबकी जुबां पर सिर्फ दंगल दंगल था। इस समारोह में किसको क्या मिला ये पूरी लिस्ट आप यहां पढ़ सकते हैं -

बेस्ट फिल्म- दंगल
बेस्ट एक्टर मेल - आमिर खान ( दंगल )
बेस्ट एक्टर फीमेल - आलिया भट्ट ( उड़ता पंजाब )
बेस्ट डायरेक्टर - नितेश तिवारी ( दंगल )
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स च्वॉयस ) - नीरजा ( राम माधवानी )
बेस्ट एक्टर मेल ( क्रिटिक्स च्वॉयस ) - शाहिद कपूर ( उड़ता पंजाब ) और मनोज बाजपेई (अलीगढ)
बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स च्वॉयस ) - सोनम कपूर ( नीरजा )
बेस्ट डेब्यू मेल - दलजीत दोसांज ( उड़ता पंजाब )
बेस्ट डेब्यू फीमेल - रितिका सिंह ( साला खडूस )
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अश्विनी अय्यर तिवारी ( नील बटे सन्नाटा )
बेस्ट डायलॉग - रितेश शाह ( पिंक )
बेस्ट स्क्रीनप्ले- शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन ( कपूर एन्ड सन्स )
बेस्ट स्टोरी - शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन ( कपूर एन्ड सन्स )
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल मेल - ऋषि कपूर ( कपूर एन्ड सन्स , सिंस 1921 )
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल फीमेल - शबाना आज़मी ( नीरजा )
बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर - प्रीतम चक्रवर्ती ( ऐ दिल है मुश्किल )
बेस्ट गीतकार - अमिताभ भट्टाचार्या (चन्ना मेरेया , ऐ दिल है मुश्किल )
बेस्ट सिंगर मेल - अरिजीत सिंह ( टाइटल सॉन्ग , ऐ दिल है मुश्किल )
बेस्ट सिंगर फीमेल - नेहा भसीन ( जग घूमिया , सुल्तान )
आर डी बर्मन अवॉर्ड फॉर न्यू म्यूज़िक टैलेंट - अमित मिश्र ( बुलेया , ऐ दिल है मुश्किल )
बेस्ट विजुवल इफेक्ट्स - रेड चिलीज़ ( फैन)
बेस्ट एडिटिंग - मोनिशा बलदावा ( नीरजा )
बेस्ट कॉस्ट्यूम - पायल सलूजा ( उड़ता पंजाब )
बेस्ट एक्शन - श्याम कौशल ( दंगल )
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - समीर उद्दीन ( कपूर एन्ड सन्स )
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - मितेश मीरचंदानी ( नीरजा )

अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज़ में प्रोपोज़ किया ऐश को 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.