Bhojpuri Cinema: प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी का गाना 'मगही मीठा पान' रिलीज

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Jun 2023 02:58:20 PM
Bhojpuri Cinema: Pradeep Pandey Chintu's Bhojpuri film Khiladi's song 'Magahi Meetha Paan' released

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म खिलाड़ी का गाना 'मगही मीठा पान'वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो गया है।

प्रदीप पांडेय चिंटू और अभिनेत्री शहर अफ्शा की भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी जियो स्टूडियो पर रिलीज हो गयी है। इस फिल्म का गाना 'मगही मीठा पान' 'जगले नु जगले होला' रिलीज हो गया है, जिसमें चिंटू और शहर की जोड़ी कमाल की दिख रही है।

गाने में शहर चिंटू से कहती हैं कि ऐसा का खास हमारे में बाटे..जे रेहर चाहे तारे हमारे साथे...कहे हटे नही हमसे ध्यान...इस बात का जवाब चिंटू बड़े ही प्यारे तरीके से देते हुए कहते हैं कि ए जान ई मुस्कान लगे मगही मीठा पान..ए जान ई मुस्कान लगे मगही मीठा पान...।

इस गाने को प्रदीप पांडेय चिंटू और सिंगर अलका झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के लिरिक्स स्वर्गीय श्याम देहाती ने लिखे हैं, वही इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। यशी फिल्म्स कृत और जियो स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी के निर्माता ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज है।

Pc:YouTube



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.