- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी जंग अब विकराल रूप लेती जा रही है। अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर सोमवार रात हवाई हमला किया है। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नशाखोरों का इलाज करने वाले एक अस्पताल पर हमला किया गया। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरों के अनुसार, हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। अब तक मरने वालों की संख्या 400 हो गई है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। बचाव दल की ओर से अस्पतताल में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरी आरे पाकिस्तान ने इसके उलट बयान दिया है। उसने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया था। पाक की ओर से बयान आया है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए अन्य हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया था।
पाकिस्तान की सेना पर काबुल अस्पताल को निशाना बनाए जाने का आरोप
अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान की सेना पर काबुल अस्पताल को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इसहमले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से इस संबंध में वीडियो शेयर किया गया है।
PC: aajtak