- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह के बयान के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की चर्चा को लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर गहलोत ने कहा कि कोई गलत संकेत नहीं है।
वो तो जो आदिवासी, जो थे कार्यकर्ता वो आए थे, खाली मिलने के लिए आए थे। जॉइनिंग की बात थी नहीं कहीं। जब कभी कोई मुझसे मिलने की बात करते हैं तो मैं मना करता हूं, इतनी दूर से क्यों आ रहे हो? मैं टूर प्रोग्राम बनाऊंगा, वहीं मिल लेंगे अपन। पर इन लोगों ने जिद पकड़ ली कि नहीं, हमें तो मिलना ही है। तो जब मालवीय जी ने बार-बार कहा तो फिर अल्टीमेटली मैंने कहा कि भई ठीक मिला दीजिए।
कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर गहलोत ने कहा कि हम सब एक हैं, एक होकर चलेंगे, एक होकर सरकार बनाएंगे और सरकार बननी निश्चित है राजस्थान में दिमाग के अंदर रखो। बाकी सब बातें छोड़ दो। कोई नाराजगी नहीं है, कोई नाराजगी ना अध्यक्ष जी को, ना मुझे है। अध्यक्ष जी क्या नाराजगी बताएंगे? कोई नाराजगी नहीं बताई उन्होंने। उनको तो जो महसूस हुआ, उन्होंने बता दी बात। पर मीडिया वाले बार- बार, बार- बार अगर आप ऐसे क्वेश्चन पूछोगे जो उनकी जानकारी में नहीं होगी बात को तो वो जवाब क्या देंगे? तो इस प्रकार का मैं समझता हूं। कोई बात नहीं, पूरी कांग्रेस एकजुट है और अभी मैं बार बार कह रहा हूं सुन लीजिए आप लोग देश को जरूरत कांग्रेस की है।
कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में, खड़गे साहब के नेतृत्व में एकजुट है। डेमोक्रेसी खतरे के अंदर मैं बार-बार चेता रहा हूं। पिछले छह महीने साल भर से वो हकीकत है। इसमें कोई आपस में मनमुटाव, झगड़ों का कोई स्थान होना ही नहीं चाहिए। सब मिलकर काम कैसे करें, यह हमारा ध्येय होना चाहिए।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें