- SHARE
-
जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जयपुर में कल सुबह से पानी की टंकी पर चढ़े तीनों छात्रों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इन छात्रों में राजस्थान यूनिवर्सिटी के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं।
राजधानी जयपुर में टोंक फाटक पुलिया के पास टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने अब सरकार को चेतावनी दे डाली की कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर टोंक रोड जाम करेंगे।
दूसरी और छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह आज भी जारी है। आज उनके अनशन का नौवां दिन है। पुलिस ने कल उन्हें यूनिवर्सिटी से हटाकर सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया था।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें