Tech Tips: बहुत ही शानदार है WhatsApp का ये फीचर, इस प्रकार करें उपयोग

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 01:13:30 PM
Tech Tips: This WhatsApp feature is fantastic, here's how to use it

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर एक से एक शानदार फीचर दिए गए हैं। ये फीचर यूसर्ज के लिए कई प्रकार से उपयोग है। इन फीचर्स के कारण ही WhatsApp सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बना हुआ है। आज हम आपको एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह आपको ये चुनने का ऑप्शन देता है कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है। स्टेटस प्राइवेसी नाम के इस ऑप्शन के माध्यम से आप व्हाट्सऐप पर कुछ खास लोगों से अपना स्टेटस छिपा सकते हैं।

फीचर का इस प्रकार करें उपयोग:

- सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप ओपन कर स्टेटस टैब पर टैप कर दें।

- अब स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में मौजूद तीन डॉट वाले बटन पर टैप करना होगा।

- अब आप स्टेटस प्राइवेसी नाम के ऑप्शन टैप कर दें।

- अब कुछ खास लोगों से अपना स्टेटस छिपाने के लिए My Contacts except के विकल्प का चयन कर दें।

- इसमें उन लोगों का चयन कर दें जिन्हें आप नहीं चाहते हैं कि वे आपका स्टेटस देखें। इसके बाद Done बटन पर टैप करें।

-अब ये लोग उपका स्टेटस नहीं देख जाएंगे।

PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.