National Weather Forecast: राजस्थान के कई जिलों के लिए जारी हुआ भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 08:03:49 AM
National Weather Forecast: Heavy to very heavy rainfall warning issued for several districts of Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर से अब राजस्थान सहित देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से  दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के लिए लिए ये अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।  बंगाल की खाड़ी से जुड़े गहरे दबाव और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का कहर ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 से 6 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुआ हैं अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक सहित कई जिलों में  बारिश का येलो अलर्ट  मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.