- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे दौरे पर अपने बल्ले का जलवा दिखाकर सभी का दिल जीत चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब वैभव सूर्यवंशी को प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिलेगा। उन्हें ईस्ट जोन के उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की उप कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में ईस्ट जोन, बेस्ट जोन, नार्थ जोन, साउथ जोन, नार्थ ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के माध्य खिताब के लिए जंग होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा। ईस्ट जोन टीम का कप्तान ईशान किशन को बनाया गया है। इस टीम में कई सीनियर खिलाडि़यों को भी जगह मिली है।
अभिमन्यु ईश्वरन और मोहम्मद शमी टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि प्रथम श्रेणी क्रिकट में वैभव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 8 प्रथम श्रेणी मैचों की 12 पारियों में केवल 207 रन ही बनाए हैं। इसमें उनका औसत केवल 17.25 का है। एक ही बार अर्धशतक लगाया है, बाकी दफा वे इससे पहले ही आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। अब सभी की नजरें दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। वैभव टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीतना चाहेंगे।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम इस प्रकार है: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार,अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें