- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने की कीमत में आज तेजी आई है। हालांकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 177 रुपए बढ़ गए हैं। इससे इस सोने की कीमत बढ़कर 1.42 लाख रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 789 रुपए कम हो गई है। इससे सोने की कीमत घटकर 2.17 लाख रुपए रह गई है।
साल 2026 में दोनों कीमती धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अब तक 9 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस गा्रम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 13 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब घटकर 2.17 लाख रुपए रह गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें