UIDAI: घर बैठे ही आप आसानी से आधार कार्ड में बदल सकते हैं पता, ये है प्रोसेस

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 09:16:25 AM
UIDAI: You can easily update the address on your Aadhaar card from the comfort of your home; here is the process

इंटरनेट डेस्क। मकान बदलने के कारण लोगों को अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना होता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि अब आधार कार्ड में पता अपडेट करना पहले के मुकाबले काफी ज्यादा आसान हो गया है। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से आधार अपडेट कर सकते हैं।

हाल ही में UIDAI के नए Aadhaar App के माध्यम से आप अपने मोबाइल से ही आधार में अपना नया पता अपडेट करने के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं।

ये है आसान प्रोसेस:

सबसे पहले अपने मोबाइल में UIDAI का Aadhaar App डाउनलोड करना होगा।

अब इसमें 6 अंकों के PIN से लॉगिन करें

अब Services सेक्शन में जाकर पता अपडेट ऑप्शन को चुनें

अब इसमें अपना नया पता सही-सही भरकर एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें

अब भरे गए नए पते का प्रीव्यू जांच लें

अब आप Face Authentication प्रक्रिया पूरी कर लें।

अब 75 शुल्क का भुगतान कर  दें।

आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाले एसआरएन नंबर वाली रसीद को अपने पास संभालकर रखना होगा। इसकी सहायता आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना बहुत ही आवश्यक है

आधार ऐप अभी पता और कुछ जरूरी कामों को अपडेट करने में सहायक है

 नाम और जन्मतिथि जैसे बड़े बदलाव के लिए आवेदन को आधार केंद्र जाना ही होगा।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.