DA: कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता, सरकार ने कर दिया है ऐलान

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 09:26:02 AM
DA: Employees to receive an additional 20 percent Dearness Allowance; the government has announced the decision

इंटरनेट डेस्क। सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। हालांकि ये अच्छी खबर अभी पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के लिए ही आई है। खबर ये है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐलान किया कि दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को अक्टूबर महीने से 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा।

सरकार की ओर से दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही अक्टूबर की सैलरी भी कर्मचारियों के खाते में डाल दी जाएगी। इस फैसले से त्योहार के दौरान कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री और वित्त सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि अक्टूबर महीने का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी किया जाए।

वहीं इस दौरान उन्होंने पूजा वाले महीने में कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिए जाने को भी कहा है। सीएम के इस फैसले से दुर्गा पूजा के समय कर्मचारियों को सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए का भी फायदा मिलेगा।

PC:  gettyimages
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.