- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक इमारत का हिस्सा ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में एक चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से इसके नीचे कई लोग दब गए।
हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, नगर निगम की टीम और एनडीआरएफ (एडीआरएफ) की टीमों ने मौके पर पहुंच युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।
एनडीआरएफ (एनडीआरएफ) की टीम मलबे के नीचे से एक महिला को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी में इमारत गिरने की घटना पर दुख प्रकार कर अधिकारियों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें