Birthday Special: मुमताज ने राजेश खन्ना के साथ दी लगातार 8 सुपरहिट फिल्में, कॅरियर के पीक पर की शादी, जानें रोचक बातें

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 12:47:49 PM
Birthday Special: Mumtaz delivered eight consecutive superhit films with Rajesh Khanna and got married at the peak of her career

इंटरनेट डेस्क। अपने जमाने की बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री मुमताज का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। मां और चाची दोनों के फिल्मी दुनिया में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने के कारण मुमताज का झुकाव भी फिल्मों की ओर ही रहा।

इसी कारण उन्होंने बतौर बाल कलाकार सिनेमा में अपनी शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 'सोने की चिड़िया' नाम की फिल्म  से डेब्यू किया। ये फिल्म साल 1958 में रिलीज हुई थी। उन्होंने दारा सिंह जैसे दिग्गज के साथ भी 16 फिल्मों में अभिनय किया। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना के साथ उन्होंने लगातार आठ सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। मुमताज की न सिर्फ अदाकारी को बल्कि उनकी खूबसूरती और डांस को भी काफी  दर्शकों ने खूब पसंद किया।

बॉलीवुड के इन कलाकारों के साथ किया काम
साल 1967 में आई फिल्म 'राम और श्याम' से मुमताज को पहली बार बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद मुमताज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें धर्मेंद्र, दारा सिंह, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, फिरोज खान और शम्मी कपूर जैसे एक्टर्स कलाकारों के साथ कम करने का मौका मिला।

राजेश खन्ना के साथ पसंद की गई थी जोड़ी
हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा राजेश खन्ना के साथ पसंद की गई थी। राजेश खन्ना और मुमताज ने बैक टू बैक आठ सफल फिल्में दो रास्ते, सच्चा झूठा, रोटी, आप की कसम, अपना देश, दुश्मन, बंधन और प्रेम की कहानी दी। दोनों ने 10 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ अभिनय किया। मुमताज जब अपने कॅरियर के शिखर पर थी तक हिंदू बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर सभी का चौंका दिया। माधवानी अमेरिका में पले-बढे हैं।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.