Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म रामायण का ब्रह्म मुहूर्त में ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर आई ये प्रतिक्रियाएं

Hanuman | Thursday, 30 Jul 2026 08:51:36 AM
The trailer for the Ranbir Kapoor-starrer Ramayana was released during the Brahma Muhurat

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। नितेश तिवारी की इस फिल्म को ट्रेलर आज सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया।  

खबरों के अनुसार,फिल्म के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। इसमें शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में  बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली दिखाई दिया है। वहीं लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का दमदार लुक भी देखने को मिलेगा।

दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है। दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में रावण के रोल में यश का शानदार अंदाज देखने को मिला है। अरुण गोविल दशरथ के रोल में नजर आए हैं। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी जमकर प्रशंसा की है। इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.